Politics

विपक्षी गठबंधन पर बोले असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ‘हमारी पूरी लड़ाई ही इंडिया और भारत के बीच की है, इंडिया अंग्रेजो ने हमारे देश का नाम रखा’

तारिक़ खान

डेस्क: कल (18 जुलाई) बेंगलुरु में विपक्ष गठबंधन की बैठक थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक के बाद कहा कि विपक्षी गठबंधन को ‘इंडिया’ कहा जाएगा और बैठक में शामिल सभी दल इस पर सहमत हो गए हैं। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया)’ रखा गया है। विपक्ष की अगली बैठक मुंबई में होगी।

विपक्षी दलों की बैठक के बाद बनी सहमती से भाजपा खेमे में हलचल तो बेशक है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विपक्षी गठबंधन के नाम पर तंज़ कसते हुए कहा है कि ‘इंडिया’ नाम अंग्रेजों का दिया हुआ है और हमारी पूरी लड़ाई ही इंडिया और भारत के बीच की है।

सरमा ने एक ट्वीट में कहा, ‘हमारी पूरी बहस ही इंडिया और भारत के बीच की है। अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा। हमें खुद को औपनिवेशिक पहचानों से मुक्त होने के लिए संघर्ष करना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने भारत के लिए लड़ाई लड़ी थी और हम भारत के लिए काम करते रहेंगे। बीजेपी भारत के लिए है।’

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts