Others States

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा समान नागरिक संहिता पर बोले, ‘कांग्रेस केवल मुसलमान पुरुषो के लिए काम करती है’

शाहीन बनारसी

डेस्क: समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Assam CM Himanta Biswa Sarma) ने कांग्रेस के नेताओं पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता केवल मुसलमान पुरुषों के लिए ही काम करते हैं। वह मुसलमान महिलाओं के सम्बन्ध में नहीं सोचते है। मुसलमान महिलाओ का दुःख उनके नहीं समझ आता है। हिमंत बिस्वा सरमा ने मुस्लिम बहुविवाह को लेकर भी तीखे तंज़ कांग्रेस पर किया है।

हिमंत बिस्वा सरमा ने आज गुरुवार को गुवाहाटी में पत्रकारों से कहा कि ‘वे कांग्रेस नेता, मुसलमान महिलाओं का दुख नहीं समझ रहे हैं। वे बस मुसलमान पुरुषों के लिए काम करते हैं। क्या कांग्रेस का कोई नेता अपनी बेटी ऐसे पुरुष को देगा, जिनकी पहले से ही दो बीवियाँ हों?’ उन्होंने यह भी कहा कि यूसीसी एक ऐसा मामला है, जिस पर संसद को फ़ैसला लेना है। उन्होंने कहा कि ‘जाहिर सी बात है कि उसमें राज्यों की भी भागीदारी रहेगी।’

उनके अनुसार, ‘यूसीसी में कई मुद्दे हैं, जिसकी समीक्षा विधि आयोग और संसदीय समिति (कानून और न्याय मामलों की) कर रही है। हमने पहले ही कह दिया है कि हम यूसीसी के समर्थन में हैं। असम में हम बहु-विवाह पर तो तत्काल प्रतिबंध लगाना चाहते हैं।’

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts