अनिल कुमार
डेस्क: बिहार के हथुआ राज से जुड़े जितेन्द्र प्रताप शाही संदिग्ध हालत में मृत मिले हैं। हथुआ राज बिहार के गोपालगंज की एक रियासत थी, जिसका इतिहास बहुत समृद्ध रहा है। जितेन्द्र प्रताप शाही उर्फ़ इंजीनियर साहब का शव हथुआ के बाबू साहब एस्टेट कंपाउड स्थित उनके आवास में मिला है। वो पटना में रहते थे और हथुआ आते-जाते रहते थे।
हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार ने बताया, “ये रविवार दोपहर एक से दो बजे की घटना है जिसकी जानकारी हमें फोन पर तकरीबन पांच बजे मिली। जितेन्द्र प्रताप शाही के दामाद ने पटना से फोन पर इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके़ पर पुलिस पहुंची। जितेन्द्र प्रताप का शव उनके कमरे में मिला। उनके सिर में गोली लगी थी और बगल में लाइसेंसी बंदूक थी।”
गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने स्थानीय पत्रकारों को दिए बयान में इस बात की पुष्टि की है कि लाइसेंसी बंदूक की गोली से ही मौत हुई है। एसपी के मुताबिक, “ घटनास्थल को देखकर मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन पहले के पारिवारिक विवाद और घटनाओं को देखते हुए सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…