मो0 कुमेल/शफी उस्मानी
डेस्क: सीबीआई ने सोमवार को ज़मीन के बदले नौकरी से जुड़े कथित घोटाले में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव समेत अन्य लोगों के ख़िलाफ़ चार्जशीट दायर की है। सीबीआई ने यह चार्जशीट आज सोमवार को दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट में दाखिल किया है। इस मामले में ये सीबीआई की ओर से दूसरी चार्जशीट है।
विशेष लोक अभियोजक डीपी सिंह ने कोर्ट के समक्ष इस चार्जशीट से जुड़ी जानकारियां दी हैं। बताते चले कि ये कथित घोटाला यूपीए-1 की सरकार में हुआ था। आरोप है कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के बदले कई लोगों ने अपनी ज़मीन मार्केट रेट से बेहद कम कीमत लालू परिवार के सदस्यों या उनसे जुड़ी कंपनी को हस्तांतरित की थी।
आरोप ये भी है कि रेलवे में इन भर्तियों के लिए विज्ञापन या कोई सार्वजनिक नोटिस जारी नहीं किया गया था। फिर भी लोगों को मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर में स्थित विभिन्न जोनल रेलवे में सब्स्टिट्यूट (वैकल्पिक) के रूप में नियुक्त किया गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…