संजय ठाकुर
डेस्क: मध्य प्रदेश के सीधी ज़िले में आदिवासी युवक पर पेशाब किए जाने के मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की प्रतिक्रिया आई है। नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार सुबह कहा, ”गिरफ़्तारी हो गई है, वह थाने में है। कानूनी कार्रवाई हुई है। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि अभियुक्त पर एनएसए लगेगा।”
वही इस बीच नरोत्तम मिश्रा ने बुलडोज़र चलाए जाने के सवालों पर जवाब दिया। मिश्रा ने कहा,”कांग्रेस के हिसाब से बुलडोज़र नहीं चलेगा, कानून के हिसाब से बुलडोज़र चलेगा। अतिक्रमण होगा तो बुलडोज़र चलेगा।” इस बारे में विधायक केदारनाथ शुक्ला से भी एक निजी चैनल ने सवाल किया। जवाब में केदारनाथ शुक्ला ने कहा, ”जो भी कार्रवाई की जा सकती है, वो सब की जानी चाहिए। अगर उसका घर सरकारी ज़मीन पर नहीं है तो कैसे बुलडोज़र चल जाएगा। अगर वो अपने बाप के घर में रह रहा है तो कैसे चलाएंगे।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…