Crime

जयपुर जेल से भरतपुर ले जाए जा रहे कुख्यात अपराधी की गोली मार कर हत्या

ए0 जावेद (इनपुट- अब्दुल रज्ज़ाक)

डेस्क: जयपुर जेल से भरतपुर ले जाए जा रहे एक गैंगस्टर की रोडवेज़ बस में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना बुधवार को भरतपुर ज़िला मुख्यालय से क़रीब 45 किलोमीटर पहले ही एक टोल प्लाज़ा के नज़दीक पुलिस सुरक्षा के बीच हुई।

डीजीपी उमेश मिश्रा ने भरतपुर एसपी मृदुल कछावा को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। एक अभियुक्त कुलदीप जघीना की गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई है। इस गोलीबारी में अन्यकई लोग भी घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें भरतपुर अस्पताल लाया गया है।

वही इस गोलीबारी के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। बताते चले कि साल 2022 में बीजेपी नेता और रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य कृपाल सिंह की गोलियां मारकर हत्या की गई थी। हत्या के आरोप कुलदीप जघीना और उनके साथियों पर लगे थे।

इस मामले पर राजस्थान पुलिस के डीजीपी ने मीडिया से कहा है, “गैंगस्टर कुलदीप जघीना की भरतपुर के अमोली टोल प्लाजा पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी, जब पुलिस उसे कोर्ट ले जा रही थी। हत्या में प्रतिद्वंद्वी गिरोह के लोग शामिल थे। भरतपुर एसपी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। आगे की जांच जारी है।”

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts