Bihar

विपक्षी गठबंधन पर बोले लालू यादव ‘बाबा साहब आंबेडकर को मानने वाली पार्टियां इकट्ठा हो रही हैं’

अनिल कुमार

पटना: पटना में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के बारे में कहा है कि बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों को मानने वाली पार्टियां एक साथ आ रही हैं। उन्होंने कहा, ‘बाबा साहब आंबेडकर को मानने वाली पार्टियां इकट्ठा हो रही हैं।’

उन्होंने कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी का सफाया होगा। अब ‘इंडिया’ बनाम भारतीय जनता पार्टी है। हम आने वाले समय में महाराष्ट्र में इकट्ठा होंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।’ बताते चले कि विपक्षी गठबंधन द्वारा 28 दलों के बने गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ रखा है। इसको लेकर सत्तारूढ़ दल गठबंधन पर हमलावर भी है।

बेंगलुरु में 17-18 जुलाई को दो दिवसीय बैठक के दौरान विपक्ष के 26 दलों ने अपने गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ दिया था। यह गठबंधन बीजेपी का मुक़ाबला करने के लिए ‘वैकल्पिक राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक एजेंडा’ देने पर सहमत होने का दावा किया है।

pnn24.in

Recent Posts