मो0 कुमेल
डेस्क: कभी बारिश तो कभी गर्मी भरी उमस ने लोगो का हाल बेहाल कर दिया है। कही बारिश के लिए लोग तरस रहे है तो कही इतनी बारिश हो रही है कि लोग काफी परेशान है। लगभग देश के सभी हिस्सों मे बारिश हो रही है। वही उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों मे मानसुन सक्रिय होने के बाद से बारिश का सिलसिला जारी है।
मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर भारत पर अभी पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी है जिसकी वजह से शनिवार को भारी बारिश हुई। वही शनिवार को राजधानी दिल्ली में इस मौसम की पहली भारी बारिश हुई है। बारिश की वजह से शहर के कई इलाक़ों में पानी भर गया और ट्रैफ़िक जाम लग गया।
दिल्ली में शनिवार को बारिश की वजह से एक मकान की छत गिरने से एक 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं चौबीस घंटों के भीतर राजस्थान में भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। बारिश और भूस्खलन की वजह से अमरनाथ यात्रा को रविवार को तीसरे दिन भी निलंबित कर दिया गया। इस वजह से जम्मू में हज़ारों पर्यटक फंसे हैं।मौसम विभाग के मुताबिक देश के दक्षिणी हिस्सों, ख़ासकर केरल के चार ज़िलों में भी भारी बारिश हो सकती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…