The court gave a big blow to those who wanted to register a sedition case against folk singer Neha Singh Rathore in Ayodhya, the court rejected the petition of Pradhan Shivendra Singh
शफी उस्मानी
डेस्क: मशहूर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ मध्य प्रदेश में ऍफ़आईआर होने के बाद भी उन्होने अपना नया लोकगीत ‘एमपी में का बा’ को ट्वीट कर दिया है। जिसमे उन्होंने सीधी के पेशाब कांड, बेरोजगारी पटवारी भर्ती घोटालोया, व्यापम घोटाला और महाकाल लोक घोटाला का भी जिक्र किया है।
अब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसकी काफी सराहना करने वालो की सोशल मीडिया पर कमी नही है। इससे पहले नेहा सिंह राठौर ने अपने ट्वीट में दावा किया था कि यूपी में का बा की तर्ज पर जल्द ही ‘एमपी में का बा’ सीरीज लांच करने वाली हैं। इस ट्वीट में नेहा सिंह राठौर ने एक मीम भी अपलोड किया।
इसमें हाफ पेंट पहने हुवे कोई व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के उपर पेशाब करता दिखाया गया। लोक गायिका ने अपने इस ट्वीट में हैशटैग प्रवेश शुक्ला भी लगाया था। जिसके बाद मध्य प्रदेश में एक संघ प्रचारक ने नेहा सिंह पर ऍफ़आईआर किया था। इस ऍफ़आईआर के बाद नेहा सिंह राठौर ने गाना रिलीज़ करने के एक दिन पहले ट्वीट कर इसको अपना मानसिक उत्पीडन बताया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…