फारुख हुसैन
लखीमपुर (खीरी): लखीमपुर खीरी ज़िले के एक निजी अस्पताल में एक डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा है। मरीज़ के परिजनों का आरोप है कि मरीज़ के पैर में तकलीफ होने पर अस्पताल के चिकित्सको ने उसके पेट का आपरेशन कर दिया। जानकारी पर परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। मौके पर पुलिस आई और किसी प्रकार से हंगामा कर रहे परिजनों को शांत करवाया।
डॉ0 गुप्ता ने बताया कि उन्होंने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही संबंधित अस्पताल को सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ‘शहर स्थित एक अस्पताल के बारे में मीडिया में ख़बरें आई थीं कि वहां एक मरीज का ग़लत ऑपरेशन कर दिया गया है। इस मामले की जांच के लिए हमने दो अधिकारियों को भेजा था। अस्पताल की ओर से सभी ज़रूरी कागजात नहीं दिखाए जाने की वजह से उसे सील किया गया है ताकि हम लोग आगे की जांच कर सकें। जांच में जो कुछ सामने आएगा, उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।’
उन्होंने कहा कि ‘इस मामले में मीडिया में आई रिपोर्टों में आरोप लगाया गया कि ये ऑपरेशन ग़लत किया गया है। ‘हम इसी आरोप की जांच कर रहे हैं कि जिस डॉक्टर ने ऑपरेशन किया था वह इसके लिए क्वालिफाइड था या नहीं। और मरीज जिस चीज के लिए भर्ती किया गया था, उसी चीज का ऑपरेशन किया गया या नहीं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…