संजय ठाकुर
डेस्क: पाकिस्तान के एक पत्रकार ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ से मुल्क में मीडिया की आज़ादी घटने को लेकर सवाल करने पर उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। आज़म चौधरी नाम के ये पत्रकार पाकिस्तान के सरकारी टीवी चैनल पीटीवी (पाकिस्तान टेलीविज़न) से जुड़े हुए थे। लाहौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष आज़म चौधरी का दावा है कि 30 जून को पंजाब के गवर्नर हाउस में हुई प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान उन्होंने पीएम शहबाज़ शरीफ़ से सवाल किया था।
पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगज़ेब ने आज़म चौधरी के दावों को ख़ारिज किया है। उन्होंने एक लंबे-चौड़े ट्वीट में ये कहा है कि आज़म चौधरी न तो पीटीवी के कर्मी हैं और न ही कभी रहे थे। वो सिर्फ़ पीटीवी के विश्लेषकों के समूह का हिस्सा थे। उन्हें इस समूह से हटाया नहीं गया है और न ही हटने को कहा गया है।
मरियम औरंगज़ेब ने ये भी कहा है कि प्रेस कॉन्फ़्रेंस के लिए बुलाते समय भी सरकार को पत्रकार के विचारों की जानकारी थी। अगर सरकार उनकी आवाज़ या सवाल को दबाना चाहती तो उन्हें बुलाया नहीं जाता और न ही सवाल पूछने का मौका दिया जाता। प्रधानमंत्री ने उनके सवाल का पूरा जवाब दिया था और मैंने भी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…