शफी उस्मानी
डेस्क: पाकिस्तान के खेल मंत्री अहसान मज़ारी ने कहा है कि अगर भारत एशिया कप के मैच तटस्थ मैदान पर खेलने की मांग करता है तो पाकिस्तान भी वर्ल्ड कप के भारत में होने वाले मैचों के लिए यही मांग रखेगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने टीम की प्रतिभागिता को लेकर एक समिति बनाई है। मज़ारी इसका हिस्सा हैं। अहसान मज़ारी ने कहा है कि अगर भारत एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा तो उनका देश भी वर्ल्ड कप से पीछे हट जाएगा।
बताते चले कि अक्तूबर-नवंबर में भारत में क्रिकेट वर्ल्ड कप होना है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम के शामिल होने पर निर्णय लेने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति भी गठित की है। इस समिति के अध्यक्ष पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी हैं और इसमें 11 मंत्री शामिल हैं। मज़ारी का कहना है कि समिति अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री को सौंप देगी और अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री को ही लेना है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…