मो0 कुमेल
डेस्क: पिछले कई दिनों से लगभग सभी राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। कुछ जगहों पर तो ये बारिश आफत बन कर टूट पड़ा है और बाढ़ जैसी समस्या से लोगो को जूझना पड़ रहा है। वही कई लोगो ने इसमें अपनी जानें भी गवा दिया है। असम, गुजरात सहित देशभर के कई राज्यों में बारिश आफत बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, जुलाई में भी बारिश का सितम जारी रहेगा। राजधानी दिल्ली में सोमवार 3 जुलाई को बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा हरियाणा के नारनौ और आसपास के इलाकों में अगले 2 घंटों के दौरान गरज के साथ हल्की बारिश होगी।
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में सोमवार 3 जुलाई को कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश का आसार है। आईएमडी ने 12 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। मध्य प्रदेश में भी पिछले एक दो दिनों से बारिश हो रही है। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो राज्य में मानसून अभी पूरी तरह से सक्रिय नहीं है। जिसकी वजह से हल्की हल्की बारिश हो रही है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल-माहे के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
वही अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। उधर झारखंड में बारिश न होने की वजह से तापमान बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी रांची का तापमान बीते चार दिनों में नौ डिग्री तक बढ़ गया। दूसरे जिले में भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। राज्य में बारिश न होने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…