रेहान अहमद
डेस्क: दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने से कई वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़े हैं और इससे कुछ इलाकों में पानी की परेशानी होगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में खुद ट्वीट कर के सूचित किया है।
उन्होंने बताया है कि यमुना में बढ़ते जलस्तर की वजह से वज़ीराबाद, चन्द्रवाल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं। इस वजह से कुछ इलाकों में पानी की परेशानी होगी।
सीएम केजरीवाल ने बताया है कि जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश करेंगे। इस बीच सीएम खुद भी वज़ीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचे हैं।
गुरुवार सुबह यमुना नदी का पानी दिल्ली की मुख्य सड़कों पर आ गया। यमुना से सटे रिंग रोड, कश्मीरी गेट, आईटीओ के आसपास सड़कों पर पानी भर गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…