National

साक्षी मलिक ने मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर दौड़ाने के वीडियो पर कहा- ‘औरतों की इज़्ज़त से खेलने वाले इन हैवानों को सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए’

अनुराग पाण्डेय

डेस्क: ओलंपिक जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तमाम पदक जीत चुकीं महिला पहलवान साक्षी मलिक ने मणिपुर में महिलाओं के साथ यौन शोषण के वीडियो पर कड़ी टिप्पणी की है।

उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, “मणिपुर की दिल दहला देने वाली वीडियो जब से देखी है, रह रहकर आँखों के सामने घूम जाती है। औरतों की इज़्ज़त से खेलने वाले इन हैवानों को सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। और कई साल के ट्रायल के बजाए जल्द से जल्द मिलनी चाहिए। किसी भी जगह पर अन्याय हर जगह न्याय के लिए ख़तरा है।”

साक्षी मलिक ने विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया समेत कई पहलवानों के साथ मिलकर दिल्ली के जंतर मंतर पर महीने भर से ज़्यादा वक़्त तक विरोध प्रदर्शन किया था। इन खिलाड़ियों की मांग थी कि बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को यौन शोषण के मामले में जल्द से जल्द गिरफ़्तार किया जाए।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts