रवि शंकर दुबे
रामपुर: अब्दुल्ला आजम के 2 जन्म प्रमाण पत्र मामले में रामपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट में आज सफाई साक्ष्य के तहत अब्दुल्ला आजम की तरफ से अंतिम गवाह मोहम्मद हामिद को प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद अब इस मामले में 20 जुलाई 2023 की तारीख बहस के लिए अदालत ने तय की है। बताते चले कि दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में अब्दुल्ला आजम समेत आजम खान और ताज़ीन फातिमा आरोपी हैं।
इस संबंध में अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया आज पत्रावली में बचाव पक्ष के द्वारा डीडब्ल्यू 19 मोहम्मद हामिद का बयान अंकित कराया गया और यह एंडोस किया गया कि बचाव पक्ष के द्वारा कोई और अन्य सफाई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करना है। इस पर पत्रावली वास्ते बहस 20-7-2023 को नियत की गई है। 20 जुलाई को इस मामले में बहस होगी। आज बचाव पक्ष के द्वारा मोहम्मद हामिद को प्रस्तुत किया गया था। उनकी गवाही होने के बाद बचाव पक्ष द्वारा अन्य साक्ष्य देने से मना किया गया। इसकी वजह से माननीय न्यायालय द्वारा अग्रिम तिथि बहस के लिए 20/07/2023 की तारीख नियत की गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…