आनंद यादव
डेस्क: महिलाओं पर यौन हमलों से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद राज्यसभा और लोकसभा में विपक्षी दलों ने पीएम पर निशाना साधा है। गुरुवार से संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत हुई। पीएम मोदी जब संसद पहुंचकर मीडिया से बात करने आए, तो उन्होंने मणिपुर के वायरल वीडियो का ज़िक्र किया था और कहा था कि ‘मणिपुर की घटना से मेरा हृदय दुख से भरा है।‘
राजस्थान, छत्तीसगढ़, मणिपुर का ज़िक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘घटना चाहे किसी भी राज्य की हो, सरकार चाहे किसी की भी हो, नारी के सम्मान के लिए राजनीति से ऊपर उठकर काम करें।’ पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं देशवासियों को यकीन दिलाना चाहता हूं कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा। मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ है उसे कभी माफ नहीं किया जाएगा। पीएम के इस बयान पर भी विपक्ष पूरी तरह उन पर हमलावर हो गया। जहाँ कांग्रेस ने पीएम की आलोचना इस बात पर किया कि वह ऐसी घटनाओं में भी राजनितिक बयान जारी कर रहे है। वही अन्य विपक्षी दल भी हमलावर है।
इसी क्रम में आज पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने मणिपुर की घटना पर कहा कि इसने सबको शर्मसार किया है और यह देश के लिए सही नहीं है। सांसद में पीएम के बयान का भी जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘वो जो दरिंदे हैं, जिन्होंने हमारी देश की बेटी के साथ ऐसा सलूक किया है। जिसके कारण हम सब शर्मनाक होने की कगार पर पहुंच गए। यह देश के लिए सही नहीं है और पीएम ने कल कहा था कि उनको छोड़ा नहीं जाएगा। उचित कार्रवाई होगी। तो वह कार्रवाई हो और जल्द हो।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…