ईदुल अमीन (सायरा शेख)
डेस्क: चोरी की कई घटनाओं ने आपको अचंभित किया होगा। मगर ये चोरी की एक ऐसी घटना है जिसको सुनकर आप सभी अचंभित हो जायेगे। मुंबई के एक इलाके में अडानी समूह की एक कंपनी ने 6 हज़ार किलो वज़न का एक अस्थाई लोहे का पुल बनाया था, जिसको चोर चुरा कर ले गए। मुंबई पुलिस ने अब 4 लोगो को गिरफ्तार कर लोहे का पुल बरामद किया है।
यह पुल चोरी हो गया इसकी जानकारी लोगो को 26 जून को हुई। तब ये बात सामने आई कि वो अस्थाई पुल अपनी जगह से गायब था जिसके बाद बिजली कंपनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि पुल को आखिरी बार 6 जून को देखा गया था। घटनास्थल पर किसी सीसीटीवी कैमरे के न होने की वजह से पुलिस ने आस-पास के इलाकों के सर्विलेंस कैमरे खंगाले। इस पड़ताल में पुलिस के सामने ये बात आई कि 11 जून को एक बड़ी गाड़ी पुल की दिशा में गई थी। फिर पुलिस ने गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसका पता लगाया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि उस गाड़ी में गैस कटिंग मशीनें लगी थीं जिनका इस्तेमाल पुल को तोड़ने के लिए किया गया था। पुलिस ने बताया है कि चोरी हुए लोहे के पुल को बरामद कर लिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…