International

ट्वीटर ‘चिरईया’ उड़ गई, अब होगा ये निशां

तारिक़ खान

डेस्क: एलन मस्क ने एलान किया है कि वो ट्विटर का लोगो बदलने जा रहे हैं। अभी तक ट्विटर का लोगो ‘बर्ड’ है। ये इसकी पहचान का हिस्सा रही है।

ट्विटर के बॉस मस्क के मुताबिक वो इसकी जगह X लाने जा रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर नई डिजायन को जारी किया। इसमें काले बैकग्राउंड पर सफेद रंग में X नज़र आता है।

बर्ड, जिसे लैरी के नाम से पहचाना जाता है, साल 2006 से ट्विटर का लोगो रही है। एलन मस्क ने संकेत दिया कि ये बदलाव आज ही हो सकता है।

Banarasi

Recent Posts