ईदुल अमीन/शफी उस्मानी
डेस्क: भारत में ट्रकों की ड्राईवर केबिन अब एयर कंडिशनर होना अनिवार्य होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इससे जुड़े ड्राफ़्ट नोटिफिकेशन को मंज़ूरी दी है। इस सम्बन्ध में जानकारी देती हुवे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को एक ट्वीट कर कहा कि ‘मैंने ट्रकों के केबिन में एयर कंडिशनिंग सिस्टम अनिवार्य करने से जुड़े ड्राफ़्ट नोटिफ़िकेशन को मंज़ूरी दे दी है। ये एन 2 एन 3 कैटेगरी के ट्रकों के लिए ज़रूरी होगा।’
गडकरी ने आगे कहा, ‘रोड सेफ्टी सुनिश्चित करने में ट्रक ड्राइवरों की अहम भूमिका है। इस फ़ैसले से उनके लिए बेहतर काम करने के हालात पैदा होंगे और उनकी कार्यक्षमता बेहतर होगी। थकान से भी बचा जा सकेगा।’ कांग्रेस ने ट्रकों में एसी लगाने को अनिवार्य बनाने का श्रेय राहुल गांधी को दिया। कांग्रेस के सोशल मीडिया इंचार्ज विनय कुमार दोकनिया ने इसके लिए राहुल गांधी को शुक्रिया कहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…