ए0 जावेद (फोटो: पवन जायसवाल)
वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के कोतवाली थाने में आज उस समय हडकंप मचा गया जब एक युवक ने आकर पुलिस को बताया कि वह काल भैरव का रहने वाला है और उसने एक कबाड़ी वाले को अपने घर बुला कर घर के अन्दर चाक़ू मार कर उसकी हत्या कर दिया है। युवक का नाम आशुतोष है, वह सेवानिवृत अग्निशमन कर्मी का पुत्र है और प्राइवेट जॉब करता है।
उन्होंने बताया कि वह फायर बिग्रेड में तैनात थे। वर्ष 2018 में रिटायर हुए थे। बताया जाता है कि कबाड़ी दिनेश अग्रहरि मोहल्ले में साइकिल से घूमकर कबाड़, अखबार आदि खरीदता था। दिनेश सारनाथ थाना क्षेत्र के पुरानापुल मोहल्ले का निवासी था। आज शनिवार की शाम को वह गली में आया तो वहीं रहने वाले युवक आशुतोष मिश्रा ने उसे कुछ सामान बेचने के लिए बुलाया। इसके बाद कबाड़ी दिनेश उसके मकान का दरवाजा खोलकर दूसरी मंजिल पर मौजूद आशुतोष के पास पहुंचा। अंदाज़ लगाया जा रहा है की वहां पैसे के लेन-देन को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद आशुतोष ने चाकू घोंपकर दिनेश की अपने ही घर में हत्या कर दी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…