मो0 शरीफ/मो0 कुमेल
डेस्क: कांग्रेस राजस्थान में पार्टी के दो बड़े नेताओं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच अर्से जारी तनातनी को दूर करने की कोशिश में जुटी है। राज्य में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी उसके पहले दोनों नेताओं के मतभेद दूर करना चाहती है। इस बीच ये सवाल भी पूछा जा रहा है कि अगले चुनाव में पार्टी किसका चेहरा आगे करके चुनाव में उतरेगी यानी मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा।
सचिन पायलट ने इसका जवाब दिया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सचिन पायलट ने कहा, ‘कांग्रेस दशकों से किसी भी राज्य में कभी भी एक चेहरे को लेकर चुनाव में उतरती नहीं है। 2018 में मैं अध्यक्ष था लेकिन सभी मिलकर चुनाव लड़े थे। बाद में पार्टी ने जो निर्णय लिया, वो सबके सामने है।’ उन्होंने कहा, ‘ये स्पष्ट है कि हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और चुनाव जीतने के बाद ये तय किया जाएगा कि किसको मौका दिया जाएगा। लेकिन ये महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण ये है कि हम चुनाव जीते कैसे? लोकसभा का चुनाव कुछ महीने बाद है इसलिए राजस्थान का चुनाव जीतना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसको जीतने के लिए हम लोग पूरी ताकत लगाएंगे।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…