Others States

नेहा सिंह राठौर द्वारा पोस्ट ट्वीट ‘एमपी में का बा……..! कमिंग सून’ को लेकर जाने क्यों हुई भोपाल में नेहा सिंह राठौर के ख़िलाफ़ ऍफ़आईआर

तारिक़ खान

डेस्क: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर के ख़िलाफ़ एक एफ़आईआर दर्ज कराई गई है। यह एफ़आईआर भोपाल के हबीबगंज थाने में उनकी ओर से सीधी के पेशाब कांड पर ‘एमपी में का बा कमिंग सून’ टाइटल से एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद की गई है। इसमें सीधी कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के यूनिफॉर्म में दिखाया गया है।

भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी सूरज खरे ने इसकी शिकायत की थी। सूरज खरे ने कहा है कि नेहा राठौर को संघ का इतिहास पता होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘देश में जो दूसरे मुद्दे हैं जैसे लव जिहाद, वो लैंड जिहाद इन पर क्यों नहीं पोस्ट करती हैं।’

खरे ने यह भी कहा कि इस सीधी कांड से आरएसएस का कोई लेना-देना नहीं है। शहर के हबीबगंज थाना प्रभारी मनीष राठौर के मुताबिक़, ‘एक ट्विटर अकाउंट है जो नेहा सिंह राठौर के नाम से है उनके ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया गया है।’ इसमें आरएसएस की ड्रेस पहने एक व्यक्ति को पेशाब करते दिखाया गया है जिसमें प्रतीत होता है कि वो सीधी की घटना को बताता है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts