एच0 भाटिया
मशहूर बिजनेस मैंन अनिल अंबानी की कंपनी के साथ फ्रांस की दासो एविएशन का रफाल संयुक्त उद्यम के ख़त्म होने की संभावना जताया जा रहा है। बताते चले कि अनिल अम्बानी के स्वामित्व वाली कंपनी ने दासो के राफेल एवियेशन के साथ संयुक्त उद्यम जिसको ज्वाइन वेंचर कहा जाता है शुरू करने का समझौता किया था। जिस सम्बन्ध में संसद में भी चर्चा उठी थी।
न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर में कहा गया है कि ऐसा बताया जा रहा है कि अंबानी द्वारा ‘इस संयुक्त उद्यम को बनाए रखने के लिए जरूरी निवेश कर पाने में असमर्थता’ के कारण दासो ने यह निर्णय लिया है। बताते चले कि साल 2017 में दोनों कंपनियों ने भारत के 36 रफाल फाइटर जेट खरीदने के 7.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर के सौदे के ऑफसेट दायित्वों को संभालने के लिए संयुक्त उद्यम शुरू किया था। 51-49 प्रतिशत वाले इस जेवी में अंबानी मेजर प्रॉफिट के भागीदार हैं।
इस समाचार के बाद कांग्रेस अब हमलावर दिखाई दे रही है. कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी के उस बयान को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा रहा है जो बयान राहुल ने इस समझौते के बाद सदन में दिया था और अनिल अम्बानी के कंपनी को लेकर सवाल खड़े किये थे। वैसे समाचार की अधिकारिक पुष्टि अभी तक कोई नही हुई है। न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर भी सूत्रों के हवाले से है। दासो अथवा अनिल अम्बानी समूह के तरफ से कोई बयान सामने नही आया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…