फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): मंगलवार को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र लखनऊ से 11-एनडीआरएफ के डिप्टी कमान्डेंट अनिल कुमार पाल जनपद खीरी पहुंचे, जहां उन्होंने डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह व एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह से भेंट की। डिप्टी कमान्डेंट अनिल पाल ने तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह के साथ सदर तहसील के फूलबेहड़ ब्लॉक में हो रहे शारदा नदी के कटान क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार पाल ने बताया कि अभी शारदा नदी का कटान जारी है, इसलिए ग्रामवासी सावधानी बरतें तथा घबराने की जरूरत नहीं है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए वर्तमान में एनडीआरएफ की एक टीम लखीमपुर जनपद में तैनात है, जो कि प्रशासन के साथ आपकी सेवा में तत्पर है।
उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ टीम जनपद में सीएपी, सीबीपी और एसएसपी कार्यक्रमों के जरिए से आपदाओं से पहले, आपदाओं के दौरान और आपदा के बाद क्या क्या कार्य करने चाहिए। इसके बारे में जानकारी दे रही है। सभी इसे अमल में लाएं। जानकारी, तैयारी ही आपदाओं से होने वाली हानियों को कम करती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…