मो0 सलीम
वाराणसी: एएसआई सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक से इंकार और एएसआई के द्वारा सर्वे के शरायत आने के बाद ज्ञानवापी मस्जिद का इंतज़ाम देखने वाली तंजीम अंजुमन इन्तेजामियां मसाजिद कमेटी ने एलान किया है कि वह सर्वे का हिस्सा बनेगी। बताते चले कि इससे पहले आज शुक्रवार को हुवे सर्वे का मस्जिद कमेटी बायकाट की थी।
इस सम्बन्ध में अंजुमन इन्तेज़ामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव एस0एम0 यासीन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि समिति ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हुए एएसआई के साइंटिफिक सर्वे में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि माननीय न्यायालय के दिशा-निर्देश का निष्पक्ष तरीके से पालन होगा। हमारी मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। साथ ही हमारे धार्मिक अधिकार जो शीर्ष अदालत ने अपने 17/5/22 के फैसले से सुरक्षित रहेंगे।
एस0एम0 यासीन ने अपील करते हुवे कहा है कि इस फैसले का सम्मान करते हुए पूर्ण रूप से शांति-व्यवस्था बनाए रखें, अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। लोगों के ब्यानबाजी को नजरअंदाज करते रहें। शांति -संयम-सद्भाव का मूल मंत्र को हम मजबूती से पकड़े रहें। गौरतलब हो कि ज्ञानवापी मस्जिद के एएसआई द्वारा सर्वे आज शुक्रवार को शुरू हुआ। इसके पूर्व 24 जुलाई के सर्वे का और आज के सर्वे का मस्जिद कमेटी ने बायकाट किया था और सर्वे में शामिल नही हुवे थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…