शिखा प्रियदर्शिनी
डेस्क: एक तरफ जहा सनी देओल अपनी फिल्म ‘ग़दर-2’ को लेकर चर्चा में है और उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ग़दर काट रही है। वही दूसरी तरफ बैंक आफ बड़ोदा ने उनके बगले की नीलामी का विज्ञापन निकाला है। बैंक ऑफ़ बडौदा उनके मुंबई के जुहू स्थित बंगले की नीलामी की तारीख भी तय कर दी गई है।
अख़बार में दिए विज्ञापन में सनी देओल का नाम अजय सिंह देओल दिया गया है और उनके बंगले सनी विला और लोन का विवरण है। उनके भाई बॉबी देओल (विजय सिंह देओल) और पिता धर्मेंद्र लोन दिलाने में गारंटर बने हैं। सनी देओल की कंपनी सनी सुपर साउंड लिमिटेड उनके लोन की कॉर्पोरेट गारंटी है।
सनी देओल का यह बंगला ‘सनी विला’ जुहू के गांधीग्राम रोड पर स्थित है। बंगले की ज़मीन 599।44 स्क्वैयरमीटर है। इस बंगले की नीलामी 25 सितम्बर को होगी और प्रॉपर्टी का रिज़र्व प्राइस 51।43 करोड़ रखा गया है। विज्ञापन में ये भी लिखा गया है की कर्ज़दार (सनी देओल) नीलामी के दिन से पहले बकाया राशि चुकाकर प्रॉपर्टी रिडीम कर सकते है। पूरे मामले में सनी देओल के प्रतिनिधि ने बयान जारी करते हुए कहा है, ‘हम समस्या का समाधान करने की प्रक्रिया में है और समस्या का समाधान हो जायेगा।हम इसपर कोई और अटकले नहीं लगाने का अनुरोध करते है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…