अनिल कुमार
डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के बारे में कहा है कि विपक्ष की इतनी पार्टियां जब एकजुट हो रही हैं, तो उन्हें परेशानी हो रही है। पीएम मोदी पर तंज़ कसते हुए उन्होंने कहा कि अब जब ये सब हो रहा है, तो लोग परेशान हैं, तो रहें परेशान, हम क्या करें।
उन्होंने दावा किया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी साफ हो जाएगी, इसलिए वे घबराहट में हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि जब बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग की, तो नहीं दिया। वे बिहार को भूल जाते हैं, लेकिन यह पौराणिक स्थल है, सबसे पुरानी जगह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज़ कसते हुए कहा है कि जब सदन चलता रहता है, तो वे (पीएम मोदी) बाहर घूमते रहते हैं।
उन्होंने अधीर रंजन चौधरी के निलंबन को इशारों में ग़लत ठहराते हुए कहा कि विपक्ष का अधिकार है अपनी बात रखना, तो वे ऐसा करेंगे ही। बताते चले कि सीएम नीतीश कुमार राजधानी पटना में शहीद दिवस के मौक़े पर सात शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के बाद मीडिया से बातें कर रहे थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…