तारिक़ खान
डेस्क: बॉलीवुड के जाने-माने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले में मृत पाए गए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि पहली नज़र में ये आत्महत्या का मामला नज़र आता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनका शरीर रायगढ़ के करजत स्थित एनडी स्टूडियो में फंदे पर झूलता मिला। ये जगह महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से करीब 50 किलोमीटर दूर है।
बताते चले नितिन देसाई ‘लगान’ ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘जोधा अकबर’ और ‘राम रतन धन पायो’ जैसी सफल फ़िल्मों के कला निर्देशक थे। नितिन देसाई को 1990 के दशक में रिलीज़ हुई विधु विनोद चोपड़ा की फ़िल्म ‘1942 अ लव स्टोरी’ का सेट डिज़ाइन करने के बाद चर्चा मिली थी। नितिन देसाई ने आर्ट डायरेक्टर के तौर पर चार नेशनल अवॉर्ड्स जीते। उन्हें ‘देवदास’, ‘लगान’, ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘डॉक्टर बाबा साहेब आंबेडकर’ के लिए अवॉर्ड मिले।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…