Politics

कांग्रेस का दावा ‘एनडीए की बैठक में शामिल हुवे दलों में से 4-5 दल हमारे गठबंधन के संपर्क में है

आदिल अहमद

डेस्क: कांग्रेस ने दावा किया है कि बीजेपी की अध्यक्षता में कुछ दिनों पहले हुई एनडीए की बैठक में हिस्सा लेने वाले 38 दलों में से चार से पांच दल ‘इंडिया’ गठबंधन के संपर्क में हैं और उनमें से कुछ आने वाले दिनों में विपक्षी गुट में शामिल होंगे।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक शर्मा ने ये दावा किया है आने वाली 1 सितंबर को मुंबई में होने जा रही इंडिया गठबंधन की बैठक में कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जाएंगे।

आलोक शर्मा ने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए की बैठक को उसी दिन आयोजित किया गया, जिस दिन इंडिया की बैठक हुई थी एक झूठा नैरेटिव गढ़ने के लिए लेकिन देश की जनता इंडिया गठबंधन के साथ है।

pnn24.in

Recent Posts