शाहीन बनारसी
वाराणसी: ‘चाय के नाम पर देश की जनता को सिर्फ बेवकूफ बनाया गया है। ऐसे स्टेशन पर चाय बेचा गया जिसका आज तक पता नही है और न ही कोई ऐसा मिला जिसने उनकी चाय पिया हो। एक कप चाय पर कई मसले हल होते है, ये एक कटु सत्य है। मगर हम चाय पर चर्चा करके चाय सियासत करते है।’ उक्त बाते हमसे ‘चाय सियासत’ पर बात करते हुवे शैलेन्द्र सिंह ने कहा।
शैलेन्द्र सिंह से बातचीत के दरमियान हमने जब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के वर्तमान हालात पर बात करते हुवे कहा कि अजय राय को कांग्रेस ने प्रदेश की बागडोर सौप कर आम कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। ज़मींन से जुड़े संघर्षशील अजय राय के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति के उपरांत से आम कार्यकर्ताओं में जोश की एक लहर है जो 2024 में होने वाले लोक सभा चुनावो में दिखाई देगी और प्रदेश में कांग्रेस 30 सीटो पर जीत हासिल करेगी।
शैलेन्द्र सिंह ने बातचीत के दरमियान भारत जोड़ो यात्रा का ज़िक्र करते हुवे कहा कि वह भारत को तोडना चाहते है और कांग्रेस ने भारत को हमेशा जोड़ा है। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से काश्मीर तक पैदल चलकर भारत की समस्या को समझा है। भारत की धड़कन को समझा है। आम जनता के दिलो पर आज राहुल गांधी राज कर रहे है। राहुल गांधी की आंधी को रोकने के लिए मोदी सरकार ने हर एक हथकंडे अपनाए। मगर कामयाब नही हुवे क्योकि सत्य की हमेशा जीत होती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…