आदिल अहमद
डेस्क: मणिपुर हिंसा को लेकर संसद में लाए अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब की आलोचना अभी भी जारी है। कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष प्रधानमंत्री द्वारा मणिपुर हिंसा पर कोई भी संतुष्ट करने वाला जवाब नही देने के लिए उनकी आलोचना कर रहे है। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि पीएम ने उनसे पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया।
मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘मोदी जी ने मणिपुर पर उन सवालों का जवाब नहीं दिया जो राहुल गांधी या इंडिया गठबंधन ने उनसे पूछे थे। उल्टा उन्होंने नेहरू जी और कांग्रेस नेता, कांग्रेस का मज़ाक उड़ाया। वो बार-बार कहते हैं कि मैंने सब कुछ किया।‘
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ‘देश में लाइट (बिजली) नहीं थी, मैंने लगा दिया। क्या देश में मोदी के आने के बाद रायपुर में लाइट दिखी? स्कूल क्या मोदी के आने से पहले नहीं थे? मोदी-शाह सब हमारे स्कूल में ही पढ़े। नहीं तो क्या ये लंदन जाकर पढ़े? क्या ऑक्सफोर्ड जाकर पढ़े? अरे यहीं के सरकारी स्कूलों में ही पढ़े। ये लोग हमको पूछते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने 70 साल में क्या किया?’
खड़गे ने कहा, ‘70 साल में हमने यही किया। तुम लोगों को पढ़ाया-लिखाया, मंत्री बनाया, मुख्यमंत्री बनाया और अब देश के प्रधानमंत्री भी बन गए। हमसे पूछते हो क्या किया। हमने तो सब कुछ कर के रखा है।’ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर अभी भाजपा के किसी नेता की कोई प्रतिक्रिया नही आई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…