संजय ठाकुर
डेस्क: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ख़िलाफ़ 2020 के राष्ट्रपति चुनावों में मिली हार के परिणाम को पलटने से जुड़े मामले में आपराधिक आरोप तय हो गए हैं। ट्रंप को वॉशिंगटन डीसी में गुरुवार को अदालत में पेश होना है। ट्रंप पर अमेरिका के ख़िलाफ़ साज़िश, गवाहों को प्रभावित करने और नागरिकों के अधिकारों के ख़िलाफ़ साज़िश सहित चार आरोप लगे हैं।
चुनाव के केस में जुड़ी जाँच इस बात पर केंद्रित होगी कि हार और वॉशिंगटन दंगों के बीच दो महीनों के भीतर ट्रंप की गतिविधियां क्या रहीं? जनवरी 2021 में ट्रंप के समर्थकों ने जो बाइडन की जीत के बाद संसद पर हमला कर दिया था।
इस जाँच की अगुआई अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से नियुक्त स्पेशल काउंसल जैक स्मिथ कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को कहा, “छह जनवरी 2021 को हमारे देश की संसद पर हुआ हमला अमेरिकी लोकतंत्र पर हमला था।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…