आदिल अहमद
डेस्क: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर दावा किया है कि उन्हें नजरबंद कर दिया गया है। उन्होंने लिखा, “आज मुझे अन्य वरिष्ठ पीडीपी नेताओं के साथ नजरबंद कर दिया गया है। पार्टी के कई लोगों को पुलिस स्टेशनों में अवैध रूप से हिरासत में लिया गया है, जिसके बाद रात में यह कार्रवाई की गई है।”
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भारत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जो कश्मीर में सामान्य स्थिति के झूठे दावे किए हैं उनकी पोल खुल गई है। उन्होंने लिखा कि एक तरफ श्रीनगर में आर्टिकल 370 को खत्म करने पर कश्मीरियों को जश्न मनाने की अपील करने वाले होर्डिंग्स लगाए गए हैं, वहीं दूसरी तरफ लोगों को भावनाओं का गला घोंटा जा रहा है। बताते चले चार साल पहले आज के दिन यानी 5 अगस्त को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म किया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…