Gurugram Violence: Sudarshan News Mukesh arrested for spreading rumors by tweeting false and misleading
शाहीन बनारसी
डेस्क: गुरुग्राम हिंसा से सम्बन्धित पुलिस कार्यवाही के तहत आज शुक्रवार को गुरुग्राम पुलिस ने मुकेश नाम के एक व्यक्ति को झूठी और भ्रमक पोस्ट ट्वीट करके अफवाह फ़ैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मुकेश सुदर्शन न्यूज़ से जुडा हुआ है। दक्षिणपंथी विचारधारा का चैनल जिस पर नफरते फैलाने का पहले भी कई आरोप लगा है के प्रतिनिधि की गिरफ़्तारी को सुदर्शन न्यूज़ ने अवैध बताया है। इसके पहले सुदर्शन न्यूज़ ने ट्वीट करके मुकेश के अपहरण की पोस्ट चलाया था।
गुरुग्राम पुलिस ने बताया है कि उन्होंने ‘असत्य और भ्रामक’ ट्वीट करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया है। गुरुग्राम पुलिस ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया है, ‘ट्वीटर हैंडल @mukeshkrd से बेबुनियाद, असत्य व भ्रामक तथ्यों के आधार पर एक ट्वीट किया गया था। गुरुग्राम पुलिस द्वारा इस मामले पर संज्ञान लेते हुए थाना साइबर पूर्व, गुरुग्राम में धारा 66C आईटी एक्ट और 153B, 469, 501, 505(1)(C) आईपीसी के तहत अभियोग अंकित किया गया था। इस अभियोग की तफ्तीश थाना साइबर पूर्व, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा की जा रही थी।’
11 अगस्त को मुकेश नाम के व्यक्ति को थाना साइबर पूर्व, गुरुग्राम की टीम ने गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। मुकेश सुदर्शन न्यूज़ से जुडा हुआ बताया जाता है। सुदर्शन न्यूज़ ने मुकेश की गिरफ़्तारी के बारे में ट्वीट किया है। और गिरफ़्तारी पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि गिरफ़्तारी के सात घंटे बाद पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी किया है?
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…