आदिल अहमद
लखनऊ: लखनऊ में डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के घर के पास एक महिला ने सड़क किनारे बच्चे को जन्म दिया। दरअसल, गर्भवती महिला एंबुलेंस आने में देरी के चलते रिक्शे से अस्पताल जा रही थीं। इसी दौरान उन्हें लेबर पेन शुरू हुआ और महिला ने रोड किनारे ही बच्चे को जन्म दे दिया। हालांकि बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ‘होगी दोषियों पर कार्यवाही’
मामले की जानकारी मिलने के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक खुद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने महिला के परिवार वालों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। डिप्टी सीएम ने मामले की जांच का भी आदेश दिया है। परिवार से मिलने के बाद उन्होंने मीडिया को बताया, ‘सभी बहनों को अच्छा इलाज मिले हमारी जिम्मेदारी है। हमने सोशल मीडिया पर देखा कि एंबुलेंस सही समय पर नहीं पहुंचने की बात हो रही है। यह घटना किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच की जा रही है। जांच में किसी की भी जरा सी लापरवाही पाई गई तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।’
हमलावर हुआ विपक्ष
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। अखिलेश ने वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि ‘एक तो UP की राजधानी लखनऊ, उस पर राजभवन के सामने…फिर भी एंबुलेंस के न पहुंचने की वजह से एक गर्भवती महिला को सड़क पर शिशु को जन्म देना पड़ा। मुख्यमंत्री जी इस पर कुछ बोलना चाहेंगे या कहेंगे कि हमारी भाजपाई राजनीति के लिए बुलडोज़र ज़रूरी है, जनता के लिए एंबुलेंस नहीं।’
शिवपाल यादव ने भी घटना का वीडियो ट्वीट कर लिखा है कि ‘सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था अपने लाख विज्ञापनों और दावों के बावजूद वेंटिलेटर पर है। एंबुलेंस न मिलने पर रिक्शे से अस्पताल जा रही गर्भवती महिला को राजभवन के पास सड़क पर प्रसव के लिए मजबूर होना पड़े तो यह पूरी व्यवस्था के लिए शर्मनाक है और सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था की असल हकीकत है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…