Others States

महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ बड़ा हादसा, 16 लोगों की हुई मौत

मों0 कुमेल

डेस्क: महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार को हुए एक हादसे में 16 लोगों के मरने की ख़बर है। एबीपी न्यूज़ मांझा से बात करते हुए महाराष्ट्र सरकार में मंत्री दादाजी भुसे ने इन मौतों की पुष्टि की है। बताते चले कि ये हादसा ठाणे के शाहपुर में ब्रिज ग्रिडर लॉन्चिंग मशीन के गिरने से हुआ है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, लॉन्चिंग मशीन को समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण कार्य के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम मौजूद है और बचावकार्य जारी है। एएनआई लिखता है कि हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं, कुछ लोगों के शव अभी भी मशीन के नीचे दबे हो सकते हैं।

Banarasi

Recent Posts