ए0 जावेद
वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद प्रकारण में आज मुस्लिम तंजीमो की एक बैठक मदरसा मजहरुलउलूम स्थित मस्जिद के छत पर आयोजित हुई। इस बैठक की शुरुआत मौलाना ज़कीउल्लाह कादरी ने तिलावत-ए-कुरआन से किया। इस बैठक में मुस्लिम समुदाय की सभी तंजीमो के कुल 200 से अधिक प्रतिनिधि और शहर बनारस के ओलेमा-ए-कराम शामिल हुवे।
एस0 एम0 यासीन ने कहा कि ‘क्योंकि अभी बहुत कुछ देखना है। मुश्किल से इस फ़ैसले के बाद के हालात को समझ पाए कि अब गली गली, मोहल्ला मोहल्ला, गांव गांव, शहर-शहर सर्वे का आदेश पारित होगा। इसका श्रेय सर्वोच्चतम संस्था को होगा। आज खुश होने वालों की खुशी तब काबिल-ए-दीद होगी। हमारे एक बुजुर्ग धार्मिक रहनुमा जो आज कल अमरीका के दौरे पर हैं, ने हमें नसीहत किया कि परेशान न हो, सिर्फ अल्लाह पर भरोसा रखो। उसका फैसला सब पर भारी होता है। बस यक़ीन होना चाहिए। मेरे मिजाज मे तब्दीली का बहुत बड़ा कारण यह नसीहत है। मैं निश्चिंत हूं। आप सभी को संयमित रहने का इसीलिए संदेश देता रहता हूं।’
बैठक के अंत में मौलाना ज़कीउल्लाह कादरी ने दुआख्वानी किया। इस दरमियान पाक कुरआन मजीद की मुक़द्दस आयत-ए-करीमा का विर्द तमाम हाजरीन ने किया और बादस विर्द मौलाना ज़कीउल्लाह कादरी ने दुआख्वानी किया। जिसमे अमन-ओ-सुकून मुल्क में कायम रहने की दुआ किया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…