ईदुल अमीन
डेस्क: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की जमानत के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई की याचिका पर नीतीश कुमार ने कहा है कि उनको जानबूझ कर तंग किया जा रहा है। ये मामला कथित चारा घोटाले से जुड़ा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ‘वो तो जानबूझकर तंग करता है। अब देखते नहीं हैं जो सेंटर में आजकल हैं वो तो सबको तंग ही कर रहे हैं। किसी को छोड़ रहे हैं? सब को तंग कर रहा है।’
सीबीआई ने कथित चारा घोटाला मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की जमानत रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, ‘लालू जी को फँसाने का काम नीतीश जी करते हैं, कोई दूसरा नहीं किया आज तक। जितने भी मामले हुए हैं, उसमें कौन है?’
उन्होंने कहा, ‘सीबीआई को किसने बुलाया, जेडीयू के नेताओं ने। कांग्रेस पार्टी ने उनकी सदस्यता ख़त्म कराई। ऑर्डिनेंस को फाड़ दिया। तब भी राहुल गांधी की चरण वंदना लालू जी कर रहे हैं। तो हम क्या कर सकते हैं?
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…