तारिक़ खान
डेस्क: पिछले दिनों उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अमेठी से राहुल गांधी के लोकसभा चुनाव लड़े जाने का बयान देकर सियासी हलचल पैदा कर दिया है। अजय राय ने कहा था कि राहुल गांधी बिलकुल अमेठी से चुनाव लड़ेंगे, अमेठी की जनता भी यही चाहती है। अब इस बयान पर अमेठी से सांसद स्मृति इरानी की प्रतिक्रिया आई है और उन्होंने कहा है कि ‘मोदी योगी राज में 7.5 लाख गरीबो को मुफ्त अनाज मिलता है, क्या आपको लगता है गरीब अपने हक का अनाज छोड़ देंगे’।
स्मृति इरानी ने कहा कि ‘लोकतंत्र में सभी को अधिकार है कोई कहीं से भी लड़े। लेकिन प्रश्न ये उठता है कि अमेठी में गांधी परिवार ने सदैव योगी और मोदी राज का विरोध किया है। मोदी-योगी राज में अमेठी लोकसभा क्षेत्र में 7.5 लाख लोगों को मुफ्त अनाज मिलता है। क्या गांधी परिवार को लगता कि गरीब अपने अधिकार का अनाज छोड़ देगा सिर्फ इसलिए कि गांधी परिवार पनप सके?’
कांग्रेस को घेरते हुए स्मृति सवाल उठाया कि क्या गांधी परिवार को ये लगता है कि अमेठी के पांच लाख किसान अपना सालाना छह हज़ार रुपया छोड़ देगा। मात्र इसलिए कि गांधी परिवार का नाम चमक सके? स्मृति इरानी ने कहा कि ‘अमेठी में 90 हजार परिवारों को जीवन में पहली बार घर मिला। क्या ये लोग अपना घर छोड़ देंगे सिर्फ इसलिए कि गांधी परिवार का घर बस सके?’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…