आदिल अहमद
डेस्क: पश्चिम अफ़्रीका में केप वर्दे देश के पास प्रवासियों की एक नाव पलटने से 60 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फ़ॉर माइग्रेशन (आईओएम) ने कहा कि 38 लोगों को बचाया गया, जिनमें 12 से 16 साल के बच्चे भी शामिल हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि नाव पर लगभग 100 लोग सवार थे, जिनमें अधिकतर सेनेगल और सिएरा लियोन के थे और एक महीने से समुद्र का रास्ता तय कर रहे थे। वही ये हादसा कब हुआ ये अभी स्पष्ट नहीं है।
मंत्रालय ने कहा कि वह जीवित बचे लोगों की वापसी के लिए केप वर्दे में अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। केप वर्दे पश्चिम अफ़्रीका के तट से लगभग 600 किलोमीटर दूर स्पेनिश कैनरी द्वीप समूह का समुद्री मार्ग है,जिसे अक्सर यूरोपीय संघ में घुसने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आईओएम की प्रवक्ता सफ़ा मसेहली ने कहा, “माइग्रेशन के लिए सुरक्षित और नियमित रास्तों की बेहद कमी है, जिससे तस्करों को लोगों को इस तरह के जोखिम भरे रास्ते पर भेजने की गुंजाइश मिल जाती है।”
आईओएम के आंकड़ों के मुताबिक, 2022 में कैनरी द्वीप तक पहुंचने की कोशिश में कम से कम 559 लोगों की मौत हो गई, जबकि इस साल के पहले छह महीनों में इसी मार्ग 15 जहाज डूबने की घटनाएं हो चुकी है और इसमें 126 लोग मारे गए या लापता हो गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…