आफ़ताब फारुकी
डेस्क: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की पूर्व नेता शिरीन मज़ारी ने आरोप लगाया है कि रात को सादी वर्दी पहने पुलिसकर्मियों ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “महिला पुलिसकर्मी और कुछ सादे कपड़े पहने लोग, हमारे घर का दरवाजा तोड़कर मेरी बेटी को उठाकर ले गए हैं। उन्होंने हमारे सुरक्षा कैमरों, लैपटॉप और उसका फोन छीन लिया है। जब हमने उनसे पूछा कि वे किसके लिए आए हैं तो उन्होंने इमान को बाहर खींच लिया।”
मज़ारी ने लिखा, “उन्होंने पूरे घर की छानबीन की। मेरी बेटी अपने रात के कपड़ों में थी। उसने कपड़े बदलने के लिए कहा लेकिन वे उसे खींचकर ले गए। उनके पास कोई वारंट नहीं था और न ही किसी तरह की कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया। यह सरकार की तानाशाही है। याद रखें कि हम घर पर दो महिलाएं रहती हैं। यह एक तरह का अपहरण है।”
बताते चले कि पाकिस्तान में पूर्व पीएम इमरान ख़ान की गिरफ्तारी के बाद 9 मई को हिंसा भड़क उठी थी। इस हिंसा के बाद शिरीन मज़ारी ने पार्टी और राजनीति दोनों छोड़ दी थी। हिंसा के बाद से उन्हें कई बार गिरफ्तार किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…