फारुख हुसैन
प्रयागराज: प्रयागराज के खीरी इलाके में अपनी बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर एक छात्र की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप दुसरे समुदाय के लड़कों पर है। घटना से नाराज़ लोग सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर दिया। आरोप है कि मृतक छात्र सत्यम की बहन को किसी अन्य समुदाय के लड़कों ने छेड़ा था, जिसका सत्यम ने विरोध किया तो उसको पीट पीट कर उसको मार डाला गया।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर खीरी चौराहे पर जाम लगा दिया। इससे आवागमन ठप हो गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने से मौके पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज़ दोपहर से लेकर आधी रात तक सड़क पर ग्रामीण धरने पर बैठे रहे। देर रात कमिश्नर रमित शर्मा मौके पर पहुँचे और किसी तरह लोगो को समझा बुझा कर शांत कराया। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगो को हिरासत में लिया है। दो समुदाय से जुड़ा मामला होने से इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है। वही मिल रही जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी और स्थानीय चौकी इंचार्ज पर भी विभाग ने कार्यवाही किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…