आदिल अहमद
डेस्क: उत्तर प्रदेश रोडवेज़ के निलंबित कंडक्टर मोहित यादव ने 26 अगस्त की रात सुसाइड कर लिया। मैनपुरी के रहने वाले 32 वर्षीय मोहित की लाश घर से कुछ दूर रेलवे ट्रैक पर मिली। उत्तर प्रदेश रोडवेज के संविदा कर्मचारी मोहित को एक वीडियो वायरल होने के बाद बर्खास्त कर दिया गया था। जिसमे वह बस रोक कर लोगो को नमाज़ पढने की अनुमति दे रहा था। मृतक की पत्नी रिंकी ने रीजनल मैनेजर पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुवे कहा है कि मोहित को रीजनल मैनेजर दीपक चौधरी बार-बार बरेली बुलाते थे लेकिन मिलते नहीं थे।
घटना के बारे में बताते हुए मोहित ने कहा था कि दो मुस्लिम सवारियों ने रास्ते में कहीं नमाज पढ़ने के लिए दो मिनट का वक्त देने के लिए कहा था। उन्होंने बताया था कि तीन सवारियों ने बस को पेशाब करने के लिए रुकवाया था। उसी समय मैंने उन दो सवारियों को बोला कि जितनी देर में बाकी लोग पेशाब कर रहे हैं उतने देर में आप नमाज पढ़ लीजिए। दो यात्री चद्दर बिछाकर नमाज पढ़ने लगे। जिसने देर में सवारी पेशाब करके आई उसी समय यह लोग भी नमाज पढ़कर वापस आ गए। इस समय किसी सवारी ने वीडियो बना ली।
मोहित अपने परिवार में सबसे बड़ा और अकेला कमाई करने वाला था। उसके दो छोटे भाई और एक बहन है। मोहित की शादी 2013 में रिंकी से हुई थी। उनका एक 4 साल का बेटा भी है। मृतक मोहित यादव के छोटे भाई रोहित यादव ने बताया, ‘मेरा भाई घर में अकेला कमाने वाला था। वह हम अभी भाई बहनों में सबसे बड़ा थे। उनकी नौकरी 2011 में लगी थी। वीडियो वायरल होने के बाद में उनकी नौकरी छूट गई जिससे वह परेशान रहने लगे थे। नौकरी जाने के बाद में उनको कोई दूसरा काम नहीं मिला जिससे वह बेरोजगार हो गए थे। वह पूरा परिवार का भरण-पोषण करते थे। अभी हमारी एक बहन की शादी बची है जिससे वह तनाव में आ गए थे।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…