National

एक बार फिर हुई मणिपुर में हिंसा, बोली कांग्रेस – पीएम मोदी हिंसा क्यों नहीं रोक पा रहे?

तारिक़ खान

डेस्क: पिछले लगभग साढ़े तीन महीने से जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर में एक बार हिंसा हुई है। ताज़ा घटनाक्रम में उखरुल ज़िले के कुकी थोवाई गांव पर हुई भारी गोलीबारी में तीन युवक मारे गए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि ये तीनों युवक 24 से 35 साल के बीच की उम्र के थे।

पुलिस ने बताया है कि गोली चलने की आवाज़ आने के बाद पास के गांवों और जंगलों में गहन खोजबीन की गई। इस दौरान तीन युवकों के शव मिले, जिन पर तेज़ चाकू से कई वार किए गए थे। राज्य में हुई इस ताज़ा हिंसक घटना के बाद कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मणिपुर हिंसा में एक बार फिर से 3 लोगों की जान चली गई। अब तक 160 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। मणिपुर बीते कई महीनों से जल रहा है। लोग डर और दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं। पीएम मोदी, आप हिंसा रोक क्यों नहीं पा रहे हैं?’

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts