उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर के परिसर में सोमवार को महिला अस्पताल से सटे क्षेत्र पंचायत निधि से पिंक सामुदायिक शौचालय के निर्माण हेतु युवा ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने सीएचसी सीयर के अधीक्षक डा0 राकेश कुमार सिंह संग फावड़ा चला कर शिलान्यास किया।
अवर अभियन्ता दीलिप कुमार खरवार ने पिंक शौचालय की नीव को रेखांकित किया। अस्पताल परिसर में विकास कार्यो को लेकर सीएमओ डा0 जयन्त कुमार संग सीएचसी सीयर के अधीक्षक डा0 राकेश कुमार सिंह और ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह के बीच दो दिन पूर्व ही इसके बावत प्रस्ताव पर चर्चा में कार्य रुप दिये जाने पर सहमति बनी थी। इस शिलान्यास के मौके पर राकेश कुमार सिंह पूर्व प्रधान अखोप, ताबीस भाई, आनन्द सिंह छोटू, शान्तनू सिंह, संजय विक्रम सिंह सोनू, के अलावे अस्पताल की तरफ से चीफ फर्मासिस्ट अरविन्द गुप्ता, चन्द्रभान यादव सहित अन्यकर्मी मौजूद रहे।
तारिक़ आज़मी डेस्क: हरियाणा की हिसार जेल में 14 साल की सजा काट रहे जलेबी…
शाहीन बनारसी मां....! महज़ छोटे से इस लफ्ज़ में संसार बसता है। जिसके पास माँ…
शफी उस्मानी डेस्क: दिल्ली के कथित शराब घोटाले में अंतरिम ज़मानत मिलने के बाद अरविंद…
मो0 कुमेल डेस्क: कलयुग में कुछ भी संभव है, ऐसा बड़े बुज़ुर्ग कहा करते है।…
तारिक़ खान डेस्क: ओडिशा के कंधमाल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम…
आफताब फारुकी डेस्क: रायबरेली से कांग्रेस के उम्मीदवार राहुल गांधी ने रिटायर्ड जजों को पत्र…