Ballia

बीमारी से तंग आकर किया आत्महत्या

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड(बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के चन्दाडीह गांव निवासी एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने रविवार के भोर में नीम के पेड़ पर नायलॉन कि रस्सी से फांसी का लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। बताया जाता है कि मृतक लम्बे समय से बीमार था और वह बिमारी से तंग आ गया था। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मृतक की पहचान नागेन्द्र वर्मा के तौर पर हुई है।

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह जब ग्रामीण शौच उधर से गुज़रे तो उनकी नजर पेड़ पर लटक रहे एक व्यक्ति पर पड़ी। शव मिलने की सुचना गाँव में जंगल की आग के तरह फ़ैल गई। मौके पर भीड़ इकठ्ठा होने लगी। इस बीच किसी ने इसकी जानकारी उभांव प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र को प्रदान किया। जानकारी हासिल होने के बाद उन्होंने मौके का मुआयना करके शव कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त करवाया गया जो चन्दाडीह गांव निवासी नागेंद्र वर्मा पुत्र राम अवतार वर्मा की रूप में हुई। मृतक घटना स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर का निवासी था। पुलिस को शव की जेब में एक छोटा टार्च और सुसाइट नोट मिला है। जिसमे वह पेंसिल से लिखा था कि हम खतरनाक बीमारी एमडीआर टीबी रोग से ग्रसित हूँ। जिसके इलाज से परेशान होकर मैं आत्महत्या कर रहा हूँ। इसमें किसी से कोई लेना देना नही है। मृतक का एक बेटा और एक बेटी है। मृतक की पत्नी भी बीमार रहती है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts