National

यूपी, झारखंड और उत्तराखंड समेत इन राज्यों की सीटों पर जारी है मतगणना, पढ़ें किस सीट पर कितना हुआ था मतदान और कौन-कहाँ-कितना आगे

तारिक़ खान

डेस्क: उत्तर प्रदेश के घोसी सहित छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज यानी शुक्रवार को आएंगे। इसके लिए मतगणना जारी है। इस उपचुनाव को एक तरह से ‘INDIA’ और NDA के बीच का पहला मुकाबला माना जा रहा है। ऐसे में ये परिणाम एक तरह से यह इंडिया और एनडीए गठबंधन की परीक्षा होगी। इन चुनावों के ठीक पहले विपक्ष ने इंडिया के नाम से नया गठबंधन बनाया है। जिन राज्यों में यह उपचुनाव हुए हैं, उनमें झारखंड, त्रिपुरा, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं।

इन छह राज्यों की सात विधानसभाओं के लिए उपचुनाव पांच सितंबर को हुए थे। अब आज इन मतों की गिनती सुबह से जारी है। बताते चले कि बीते पांच सितंबर को इन विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। जिनमें, यूपी की घोसी सीट पर 49.42%, बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर 74.35 %, त्रिपुरा की बॉक्सानगर पर 86.34% और धनपुर सीट पर 81.88% मतदान दर्ज किया गया था। वहीं, उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर 55.35% मतदान और झारखंड की डुमरी में 64.84% वोटिंग हुई थी। वहीं, केरल की पुथुपल्ली सीट पर 71.84% वोट पड़े थे।

उत्तराखंड के बागेश्वर, उत्तर प्रदेश के घोसी, केरल के पुथुपल्ली, पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी, झारखंड के डुमरी और त्रिपुरा के बॉक्सनगर और धनपुर की विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। जहां डुमरी फिलहाल गिनती जारी है, वहीं पुथुपल्ली में कांग्रेस के चांडी ओमान आगे हैं। त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट पर भाजपा का तफज्जल हुसैन आगे हैं। उधर घोसी सीट पर सपा के सुधाकर सिंह, बागेश्वर में कांग्रेस के बसंत कुमार आगे चल रहे हैं। पश्चुम बंगाल की धूपगुड़ी और त्रिपुरा की धनपुर सीट पर मतगणना जारी है। त्रिपुरा बोक्सानगर भाजपा के प्रत्याशी आगे। भाजपा के तफज्जल हुसैन मुस्लिम बहुल बोक्सानगर में सीपीआई (एम) के मिजान हुसैन के सामने हैं। इस सीट को वाम दल का गढ़ माना जाता है।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts