फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: इस समय पूरे उत्तर प्रदेश में बुखार का कहर जारी है। हर तरफ डेंगू व मलेरिया के मरीज मिल रहे हैं। तो वहीं अगर लखीमपुर खीरी जिले की बात की जाए तो जनपद में भी इस समय डेंगू मलेरिया के मरीजों की तादात बढ़ती जा रही है। इस क्रम में लखीमपुर खीरी में भी डेंगू और मलेरिया के मरीजों की ताय्दात बढती ही जा रही है।
वही बुखार से पीड़ित अभी तक लगभग तीन से चार लोगों की मौत भी हो चुकी है, मगर इस मामले में प्रशासनिक पुष्टि नही हुई है। अगर जिले के मैलानी कस्बे की बात करें तो वहां भी डेंगू और मलेरिया ने अपना कहर बरपाया हुआ है। वही 500 से अधिक बुखार से पीड़ित मरीज़ कस्बे में मौजूद है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मौतो में डेंगू मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई थी।
वहीं अगर ग्रामीण लोगों की बात की जाए तो ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इस समय कोई भी छिड़काव नहीं किया जा रहा है। जिससे डेंगू या मलेरिया होने का खतरा बढ़ा हुआ है। इस विषय पर जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी संतोष गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरुक कर रहा है। साथ ही कैंप लगवा कर टेस्टिंग भी कराई जा रही है। अभी तक जिले में 15 मरीज डेंगू के व 78 मरीज मलेरिया के सामने निकल कर आए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…