तारिक खान
डेस्क: आज बुधवार की सुबह अनंतनाग के गैरोल इलाक़े में चरमपंथियों के साथ गोलीबारी में 19 राष्ट्रीय राइफ़ल्स के कमांडिंग अफ़सर और एक मेजर और जम्मू और कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट गंभीर रूप से घायल हो गए थे। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इलाज के दौरान इन अधिकारियों की मौत हो गई। शहीद हुमायूं भट की दो महीने बेटी है। वो जम्मू कश्मीर के रिटायर्ड आईजी के बेटे हैं। घायल होने पर अत्यधिक खून बह जाने से उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि 19 राष्ट्रीय राइफ़ल्स के कमांडिंग अफ़सर अपनी टीम की अगुवाई कर रहे थे और चरमपंथियों पर हमला किया। लेकिन जवाबी फ़ायरिंग में वो बुरी तरह घायल हो गए। मेजर और डीएसपी भट को भी गोली गई और वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, जीओसी 15 कॉर्प्स के जनरल राजीव घई और डीजीपी दिलबाग सिंह ने हालात का जायजा लेने के लिए घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। कश्मीर के 15वीं कॉर्प्स ने बताया कि चरमपंथियों की मौजूदगी की सटीक ख़ुफ़िया सूचना मिलने के बाद सेना और पुलिस ने अनंतनाग के गैरोल इलाके में 12-13 सितम्बर की रात एक संयुक्त अभियान शुरू किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…